-
☰
उत्तर प्रदेश: नए कोतवाल ने संभाला कार्यभार, नशा और अवैध खनन पर दिखाई सख्ती
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर तहसील नकुड़ कोतवाली में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा ने बुधवार को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर तहसील नकुड़ कोतवाली में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा ने बुधवार को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहने की बात कही। उन्होंने अवैध खनन को लेकर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि क्षेत्र में होने वाली अवैध खनन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अवैध खनन में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए प्रभारी निरीक्षक ने आश्वासन दिया कि कोतवाली क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा तथा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से उसका समाधान कराया जाएगा। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर भी उन्होंने लोगों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है और यदि कोई व्यक्ति भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली जानकारी प्रसारित करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश: माफिया नेटवर्क को लेकर चर्चाएं हुई तेज, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल क्षेत्र में जमीन विवाद गहराया, दोनों पक्षों ने प्रसाशन से की जांच की मांग
दिल्ली: नमो भारत ट्रेन को मिली रफ्तार, लोगों को मिलेगा आरआरटीएस नेटवर्क का लाभ
राजस्थान: 30 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, मिक्सी व पैकिंग सामग्री की जब्त
राजस्थान: बकरा मंडी विवाद गहराया, पूर्व पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत