-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, फायरिंग के बाद गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 05.05.2026 को थाना सरसावा पुलिस टीम द्वारा रायपुर रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी तभी एक व्यक्ति पुलिस टीम को चैकिंग करते देख ग्राम एम0टी0एस0 स्कूल के पीछे भागा। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का ईशारा किया तो वह नही रुका और एम0टी0एस0 स्कूल के पीछे आम के बाग की ओर रायपुर रोड पर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी गयी और आम के बाग में घुस गया। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के बायें पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान दानिश पुत्र सुलेमान निवासी मौ0 मिर्धान कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर के रूप में हुई। घायल/गिरफ्तार बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त 01 शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों पर चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम एवं लूट आदि के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है । गिरफ्तार/घायल बदमाश थाना सरसावा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 146/26 धारा 74,75,352, 351(2) बीएनएस व 9m/10 पोक्सों एक्ट थाना सरसावा जिला सहारनपुर में वांछित चल रहा था। जिसके कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 02 जिंदा/02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरसावा पर मु0अ0सं0–147/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण अभियुक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि कल जब मेरे पडोसी की लडकी छत पर खेल रही थी तो उसके साथ मेने छेडछाड कर दी थी जिसकी शिकायत करने आये उसकी माँ को भी मैने भला बुरा कह दिया था और धमकी भी दी थी ताकि उस लडकी के घर वाले मेरे खिलाफ पुलिस में कोई ओर कार्यवाही न करें जिसकी उन्होने थाने पर मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी और पुलिस मुझे ढूंढ रही थी पुलिस की कार्यवाही के डर से मैं इधर उधर छिप कर रह रहा था। आज पुलिस से बचने के लिये कही बाहर जाकर छिपने के लिये जा रहा था कि अचानक आप लोगो को देखकर पकडे जाने से बचने के लिए मैंने आप लोगो पर फायर कर दिये।
राजस्थान: महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बैठक हुई आयोजित
छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विजय शंकर नाम से हुई पहचान