Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर में पिंक रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 263 युवतियों को मिली नौकरी
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 11/09/2026 12:59:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 11/09/2026 12:59:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर महिला सशक्तिकरण और युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर में पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर महिला सशक्तिकरण और युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर में पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, बादलपुर में आयोजित इस मेले का शुभारंभ दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम सहित कई अधिकारी और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्रों की कुल 17 कंपनियों ने हिस्सा लिया। रोजगार की तलाश कर रहीं छात्राओं और युवतियों के लिए यह आयोजन निजी क्षेत्र में सीधे कंपनियों से जुड़ने का अवसर लेकर आया। मेले में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कुल 486 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें 300 से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन तथा 186 ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया। चयन प्रक्रिया के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसके बाद 263 युवतियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विधायक तेजपाल नागर, जिलाधिकारी मेधा रूपम, जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्या दीपिका दुबे और आर्या फैशन्स की संस्थापिका खुशबू सिंह सहित अन्य अतिथियों ने चयनित युवतियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि युवतियों को रोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बनाना महिला सशक्तिकरण का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की शिक्षा, कौशल और योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे रोजगार मेले कंपनियों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने में उपयोगी साबित होते हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने छात्राओं और युवतियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उनके अंदर प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल अपनी क्षमताओं को पहचानकर सही दिशा में मेहनत करने की है। उन्होंने कहा कि पिंक रोजगार मेला युवतियों को उनके भविष्य की दिशा तय करने में मदद करने वाली महत्वपूर्ण पहल है।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बेटियों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने रोजगार मेले में शामिल कंपनियों और संस्थाओं का भी आभार जताया। रोजगार मेले में आर्या फैशन्स, स्पेरी टेक्नो सॉल्यूशंस, आईएलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स, मदरसन मेट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, फुरुकवा मिंडा, आर्टेमिस हॉस्पिटल, मिंडा कॉर्पोरेशंस, गुजरात हेल्थकेयर और मिकम इंडिया समेत विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर और युवा शक्ति फाउंडेशन के बीच रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एमओयू भी किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने के लिए विभाग की ओर से समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पिंक रोजगार मेले में कंपनियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की और बड़ी संख्या में युवतियों को रोजगार का अवसर मिला।
 

Related News

मध्य प्रदेश: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तहसीलदार ने बनाई 5 सूत्रीय रणनीति

मध्य प्रदेश: पत्रकार हमला प्रकरण में चार नामजद आरोपी जेल भेजे गए, न्यायालय में पेशी के बाद हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने दिए आवश्यक निर्देश

मध्य प्रदेश: पोरसा आर्यिका श्री 105 विप्रा श्री माताजी ससंघ ने साधर्मी जनों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग परिवार की पत्रकार सूरज मौर्य ने की मदद  

मध्य प्रदेश: 700 से अधिक संत-महंतों की मौजूदगी में कमल दास महाराज को मिली ‘महंत श्री’ की उपाधि


Featured News