-
☰
उत्तर प्रदेश: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को पुलिस का सघन पैदल गश्त अभियान हुआ शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सहारनपुर पुलिस द्वारा महानगर में लगातार सघन पैदल गस्त किया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सहारनपुर पुलिस द्वारा महानगर में लगातार सघन पैदल गस्त किया जा रहा है। बृहस्पतिवार 7 मई जनपद सहारनपुर में वीवीआईपी कार्यक्रम एंव कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने व आमजन में सुरक्षा की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस द्वारा सघन पैदल गस्त अभियान चलाया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एंव सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से पैदल गस्त की जा रही है। गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारीगण व कर्मचारीगण आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा सघन पैदल गस्त व संदिग्धों की चेकिंग अभियान सुरक्षात्मक प्राथमिकता को लेकर सराहनीय चर्चा में है।
हरियाणा: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सेवा, समर्पण और रक्तदान के साथ प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: जंगल में भीषण आग से मचा हड़कंप, फायर सर्विस की तत्परता से बड़ा हादसा टला
छत्तीसगढ़: खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच, 21 दिवसीय कैंप में निखरेगा खिलाडियों का हुनर
गुजरात: बाईपास परियोजना ने पकड़ी रफ़्तार, जल्द ही मिलेगी जाम से राहत
छत्तीसगढ़: सार्वजनिक धूम्रपान पर कड़ा वार, लोगों पर लगाया 5000 जुर्माना
छत्तीसगढ़: महमाया खदान पर हुई घमासान, पुराने मुद्दे पहले सुलझाने की करी मांग