-
☰
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, पीस कमेटी की बैठक में शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहारों बारावफात, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बीरेन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी एलआईयू राजीवकान्त की उपस्थिति में थाना कोतवाली नगर में थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं, गणमान्य एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा त्यौहार आयोजकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहारों बारावफात, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बीरेन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी एलआईयू राजीवकान्त की उपस्थिति में थाना कोतवाली नगर में थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं, गणमान्य एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा त्यौहार आयोजकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों को आगामी त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए उनका अक्षरशः पालन करने की अपील की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा त्यौहारों के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रमुख मार्गों एवं कार्यक्रम स्थलों पर सतत निगरानी तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी पुलिस प्रबंध किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। त्यौहार आयोजकों को निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में निर्धारित नियमों का पालन करने तथा अन्य सभी वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से भ्रामक सूचना/अफवाह फैलाने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। सभी से अपील की गई कि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा अथवा ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट/संदेशों को प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
राजस्थान: वानर की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से निकाली अंतिम यात्रा
हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम
पंजाब: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण