-
☰
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में एसपी ने विभिन्न ईदगाहों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। साथ ही ईदगाह परिसरों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। पुलिस द्वारा भीड़-नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पार्किंग को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
राजस्थान: फलोदी में IAS डूंगरराम लीलावत का भव्य स्वागत, 657वीं रैंक से बढ़ाया शहर का मान
उत्तर प्रदेश: इंस्टाग्राम ठगी में साइबर पुलिस ने पीड़िता के 1 लाख से अधिक रुपये कराए वापस
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील