Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सवर्ण समाज संघ की हुई बैठक, एससी/एसटी एक्ट पर प्रकोष्ठ गठन का निर्णय

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 02/06/2026 06:14:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 02/06/2026 06:14:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मंगलवार 2 जून 2026 को निकटवर्ती ग्राम अंबेहटा चांद में राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के तत्वावधान में एससी/एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग के विषय पर सामाजिक चिंतन बैठक का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मंगलवार 2 जून 2026 को निकटवर्ती ग्राम अंबेहटा चांद में राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के तत्वावधान में एससी/एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग के विषय पर सामाजिक चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राकेश शर्मा द्वारा की गई, जिसमें कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से एससी/एसटी एक्ट उन्मूलन प्रकोष्ठ के गठन का निर्णय लिया। इस दौरान जिला स्तर पर 21 सदस्यीय टीम के गठन पर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रकोष्ठ के सदस्यों की औपचारिक घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित प्रकोष्ठ संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से समाज के हितों की रक्षा हेतु कार्य करेगा। इसके अंतर्गत जिला एवं तहसील स्तर पर विधि सलाहकारों की टीमों का गठन किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज की समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाने के लिए धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन सहित संवैधानिक माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। वक्ताओं ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विकास ठाकुर, देवा ठाकुर, देवा राठौर, एडवोकेट सुरेंद्र पाल सिंह पुंडीर, सकट सिंह, अतुल परासर, मनमोहन शर्मा, सतीश कपिल, बौद्ध राम शर्मा, अनिल राणा, शिवकुमार शर्मा, विजय कपिल, सूर्या शर्मा, आत्मानुभावी जी, राजीव शर्मा, कांता प्रसाद, राकेश शर्मा अमेरिका वाले, वासुदेव, दुष्यंत शर्मा, विनोद फौजी सहित अनेक लोग शामिल रहे। अंत में अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया तथा शिवकुमार शर्मा द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई।