-
☰
उत्तर प्रदेश: शक्तिनगर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की तैयारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी हपुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी पिपरी के मार्गदर्शन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रमोद सिंह पुत्र लालजी सिंह, निवासी बस स्टैंड, थाना शक्तिनगर; लालबहादुर पुत्र दशरथ कोल, निवासी कोहरौलिया, थाना शक्तिनगर; तथा धंजय उर्फ धजे पुत्र लालबहादुर, निवासी जैतपुर जयंत, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार भारती तथा आरक्षी संजीव कुमार और विजय प्रताप शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।