Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: चतरा में महिला जागरूकता चौपाल, बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 29/10/2026 11:50:27 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 29/10/2026 11:50:27 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चतरा विकासखंड में महिला जागरूकता चौपाल आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चतरा विकासखंड में महिला जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। बुधवार को हुए इस कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी के आदेश और जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत किया गया। इसमें महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम और वन स्टॉप सेंटर के सदस्यों ने ग्रामीणों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।

चौपाल में बाल विवाह रोकने, घरेलू हिंसा से बचाव, लैंगिक समानता और बच्चों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार के बीच अंतर समझाते हुए साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी सचेत किया गया। आयोजकों ने लोगों से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की अपील की।

सरकारी योजनाओं से कराया अवगत

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, सखी निवास योजना, दत्तक ग्रहण इकाई और रानी लक्ष्मीबाई योजना शामिल रहीं। टीम ने बताया कि पात्र लाभार्थी संबंधित विभागों से संपर्क कर योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन पर करें संपर्क

चौपाल में आपात स्थिति और सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए। महिलाओं को 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर लाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में बताया गया।

अधिकारियों ने कहा कि महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या बाल विवाह जैसी घटनाओं की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग अथवा निर्धारित हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से जागरूकता संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित तथा समान अवसरों वाला वातावरण तैयार करने में सहयोग देने की अपील की।

इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक नीतू यति, जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा और सीमा द्विवेदी, सेंटर मैनेजर दीपिका सिंह सहित समूह की महिलाएं, बालिकाएं और संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।