-
☰
राजस्थान: सिरोही के पास भीषण सड़क हादसा, पाली के दो युवकों की मौत, व्यापारिक जगत में शोक
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पाली सिरोही राजस्थान के सिरोही जिले के पास आबूरोड के रोहिणा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पाली के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पाली निवासी पंकज सांड (45) और यश चोपड़ा (22) के रूप में हुई है।
विस्तार
राजस्थान: पाली सिरोही राजस्थान के सिरोही जिले के पास आबूरोड के रोहिणा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पाली के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पाली निवासी पंकज सांड (45) और यश चोपड़ा (22) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में शोक छा गया। वहीं, स्थानीय व्यापारी वर्ग और परिचितों में भी दुख की लहर है। जानकारी के अनुसार, देवजी का बास, शाहजी का चौक निवासी पंकज सांड, पुत्र सम्पतराज सांड, अपने भांजे यश चोपड़ा, पुत्र मुकेश चोपड़ा, निवासी डेंडों का बास, पाली के साथ गुरुवार सुबह करीब 5 बजे कार से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे। आबूरोड के रोहिणा थाना क्षेत्र में हाईवे पर अचानक मवेशी सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही गई जान हादसे के समय कार पंकज सांड चला रहे थे, जबकि यश चोपड़ा उनके पास वाली सीट पर बैठे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए, लेकिन दोनों युवकों की जान नहीं बच सकी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उगमराज सांड सहित दोनों परिवारों के कई रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों परिवारों में शोक की लहर पंकज सांड पाली के प्रमुख उद्यमी सम्पतराज सांड के पुत्र और उगमराज सांड के भतीजे थे। वहीं, यश चोपड़ा मणि इम्पेक्स से जुड़े मुकेश चोपड़ा के पुत्र थे। दोनों युवकों की असामयिक मौत से सांड और चोपड़ा परिवारों को गहरा सदमा पहुंचा है। घटना के बाद पाली के व्यापारिक जगत और परिचितों में शोक का माहौल है।