Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 30/10/2026 02:57:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 30/10/2026 02:57:03 pm
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुंदी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने और धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मयंक गौहर (35), निवासी टंकी मोहल्ला, बीड़, थाना मुंदी के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी करने का वादा कर उसे करीब पांच से छह साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखा। इस दौरान उसने कथित तौर पर महिला का शारीरिक शोषण किया। पीड़िता द्वारा शादी के लिए कहने पर आरोपी ने उसे बदनाम करने के साथ ही उसके बच्चे और मायके के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर मुंदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश ओहरिया, उप निरीक्षक नरेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक जितेंद्र और सुनील तथा आरक्षक नरेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खंडवा पुलिस ने बताया कि महिला संबंधी एवं गंभीर अपराधों में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


Featured News