Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 30/10/2026 02:53:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 30/10/2026 02:53:49 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की। इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और अग्निशमन सेवा 101 शामिल हैं। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने की अपील की। साथ ही ऑनलाइन लेनदेन करते समय सावधानी बरतने और किसी के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में जनभागीदारी बढ़ाना है।