Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: राजेश कुमार सिंह और योगेंद्र सिंह यादव को मिली पदोन्नति, देवगांव कोतवाली में हैं तैनात

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 29/10/2026 11:46:59 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 29/10/2026 11:46:59 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ जिले में तैनात दो उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव ने उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह और योगेंद्र सिंह यादव को वर्दी पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ जिले में तैनात दो उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव ने उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह और योगेंद्र सिंह यादव को वर्दी पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी। दोनों अधिकारी वर्तमान में देवगांव कोतवाली में तैनात हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीओ क्राइम कौस्तुभ त्रिपाठी, सीओ बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

राजेश कुमार सिंह का सोनभद्र से रहा है खास जुड़ाव

पदोन्नति पाने वाले निरीक्षक राजेश कुमार सिंह वर्ष 2013 बैच के उपनिरीक्षक हैं और मूल रूप से कानपुर के निवासी हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र सहित विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वह आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली में तैनात हैं।

राजेश कुमार सिंह को उनकी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाना जाता है। पुलिस सेवा के दौरान उनका जोर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर रहा है। निरीक्षक पद पर पदोन्नति उनके सेवाकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

दोनों अधिकारियों की पदोन्नति पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।