-
☰
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक को आई मामूली चोटे
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीतापुर बीसवां-महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम अफसरिया हुसैनपुर स्थित बाबा बाग चौराहे के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया और पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक पेड़ के सहारे लटक गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या अन्य व्यक्ति नहीं आया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की, क्योंकि ट्रक पेड़ के सहारे लटका हुआ था। साथ ही वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकालने की व्यवस्था की गई। ट्रक को मौके से हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। पुलिस की निगरानी में ट्रक को सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
पंजाब: अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना के अंश सिंह तोमर बने सेना में लेफ्टिनेंट, धर्मगढ़ गांव में खुशी का माहौल
मध्य प्रदेश: बैंक पेंशनर्स ने CJI से पेंशन अपडेशन मामले की शीघ्र सुनवाई की लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: 13 सितंबर को ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान