-
☰
उत्तर प्रदेश: खुटार क्षेत्र में दो घरों में लाखों की चोरी, गांव में दहशत का माहौल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खुटार क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी रमाकांत मिश्रा ने बताया कि उनका गांव के किनारे मकान है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खुटार क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी रमाकांत मिश्रा ने बताया कि उनका गांव के किनारे मकान है। सोमवार रात को उनकी पत्नी ममता मिश्रा अपनी विवाहित बेटी आकांक्षा के साथ बैठक में सो रही थी। बड़ा बेटा आदर्श मिश्रा, बहू प्रिया मिश्रा, पोता गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। छोटा बेटा अश्वनी मिश्रा अपनी पत्नी पारुल मिश्रा के साथ साले की इंगेजमेंट में शामिल होने शाहजहांपुर गया हुआ था। रात करीब एक बजे आदर्श अपनी पत्नी और बेटे के साथ वापस घर लौट आये थे। मंगलवार सुबह पांच बजे उनकी पत्नी ममता मिश्रा की आंख खुली और तो सफाई करने के दौरान चैनल की कुंडी खुली हुई थी और कमरे के साथ ही उसमें रखी अलमारी, बक्से के ताले टूटे पड़े थे। घर में सारा सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। परिजनों को जानकारी होने पर पता चला कि बक्से, अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही नगदी गायब थी। सूचना पर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पीड़ित ममता मिश्रा ने बताया कि सोने का हार, झाले, झुमकी, चार सोने की अंगूठी, दो चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी की पावजेवरी, चांदी की पांच सुपारी, एक नारियल, 12 हजार रुपये नगद चोर चोरी कर ले गए। इसके अलावा अन्य सदस्यों का भी कीमती जेवर, नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ममता मिश्रा ने बताया कि उनके घर से एक लाख, 12 हजार की नगदी व 23 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं।उधर, गांव गुरघिया निवासी परशुराम सोमवार रात अपनी पत्नी मीना के साथ छत पर लेटे थे। घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे उनकी बहू प्रेमसुखी सो रही थी। तभी रात किसी समय चोर उनके घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा बक्से से करीब 30 हजार रुपये की नगदी के साथ ही एक जोड़ी चांदी के खढुआ चोरी कर ले गए। रात 2:30 बजे पर परशुराम को जब खटपट की आवाज सुनाई दी। तो उनकी आंख खुल गई और चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। इधर, फील्ड यूनिट की टीम ने भी दोनों जगहों पर पहुंच कर जांच की। चोरी की वारदात से गांवों में दहशत फैली हुई है।
झारखण्ड: विश्व पृथ्वी दिवस पर डाली बाजार में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘वन राखी’ आंदोलन का प्रदर्शन
झारखण्ड: दिनदहाड़े बाइक लूट, पिस्तौल दिखाकर अपराधी फरार, इलाके में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़: कोरबा आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगाई-पुताई राशि में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: गेहूं खरीद में रिश्वत लेते सेंटर प्रभारी रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: मड़वा रानी मंदिर से लौट रही पिकअप पेड़ से टकराई, 9 लोग घायल