Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पेट्रोल पंप के पास युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में झांसी रेफर
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Devesh Yadav , Date: 18/07/2026 04:02:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Devesh Yadav ,
  • Date:
  • 18/07/2026 04:02:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा कोतवाली नगर क्षेत्र के समदनगर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एक युवक के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा कोतवाली नगर क्षेत्र के समदनगर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एक युवक के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल को पहले जिला अस्पताल महोबा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर कर दिया। प्रारंभिक जांच में घायल की पहचान विक्की ठाकुर पुत्र राजाबाबू सिंह, निवासी सुभाष नगर, थाना कोतवाली नगर, महोबा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना में उसके एक पूर्व परिचित व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों से संपर्क कर तहरीर प्राप्त की जा रही है, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।