Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विजय शंकर नाम से हुई पहचान 
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 09/05/2026 03:58:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 09/05/2026 03:58:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के कासी सरपति गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के कासी सरपति गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विजय शंकर (32 वर्ष) पुत्र केदारनाथ के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात परिजनों ने विजय शंकर को घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना जिगना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


घटना की खबर फैलते ही गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। हर कोई इस घटना से स्तब्ध नजर आया। बताया जा रहा है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।