-
☰
बिहार: SDM के नेतृत्व में चार हॉस्पिटल और दो जांच घर सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: मैरवा मे स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी करवाई करते हुए एक साथ चार हॉस्पिटल सहित दो जांच घरों को सील करने का कार्य किया।
विस्तार
बिहार: मैरवा मे स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी करवाई करते हुए एक साथ चार हॉस्पिटल सहित दो जांच घरों को सील करने का कार्य किया। इस करवाई से आस पास के गैर सरकारी जांच घरों और हॉस्पिटलो के संचालको मायूसी छाई हुई है। जानकारी के मुताबिक यह करवाई SDM के नेतृत्व मे की गई बताया जाता है की मैरवा मे लगातार कई वर्षो से बिना लाइसेंस के जांच घरो और असुविधा जनक हॉस्पिटल मनमानी तरीके से चलाए जा रहे थे। जांच घरों और हॉस्पिटलो से लगातार मरीजों से मनमानी तरीके से जांच के नाम पर अवैध रूपये वसूली का मामला सामने आ रहे थे। इसके साथ ही हॉस्पिटलो और जांच घरों मे अनियमता के कारण मरीजों को कई बार जान गवाने कि मामला भी सामने देखने को मिलता रहा हालांकि लगातार मामले को लेकर sdm ने को अचानक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान न्यू मंजू हॉस्पिटल,जीवन ज्योति हॉस्पिटल,माँ सारदा हॉस्पिटल, श्रीराज डायलोजी जांच घर, और बिहार जांच घर को सील किया, जबकि श्री साईं हॉस्पिटल के संचालक डॉ नागेंद्र सिंह अनुपस्थित रहे वही श्री साईं हॉस्पिटल को स्टोर रूम मे करवट कर दिया गया। श्री साईं हॉस्पिटल के संचालक डॉ नागेंद्र सिंह पर sdm ने नाराजगी जाहिर की और उन पर करवाई करने कि निर्देश दे दिया। छापेमारी के दौरान थाना प्रभारी, प्रखंड विकाश पदाधिकारी, अंचल चिकित्सा पदाधिकारी अधिकारी शिक्षा पाधिकारी सहित पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बताया गया कि छापेमारी कि प्रक्रिया लगातार अन्य हॉस्पिटलो और जांच घरो मे जारी रहेंगी।
छत्तीसगढ़: डीएलआरसी बैठक में विकास योजनाओं और वित्तीय समन्वय पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़: जिला पंचायत की सामान्य सभा में विकास योजनाओं पर दिया जोर
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने सोनपुर में प्रस्तावित चेक डैम निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अमरजीत यादव ने दिलाया संकल्प
छत्तीसगढ़: 18.60 लाख की लागत से मिडिल स्कूल भवन का हुआ भूमिपूजन
उत्तर प्रदेश: कुआं पूजन विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार