-
☰
उत्तर प्रदेश: दुकान चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति हुई बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रोहित प्रधान पुत्र चौ0 रफल सिह निवासी ग्रांम मुरादखेडी थाना नकुड जनपद सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की दुकान का शटर उखाड़ कर 20 हजार नकद, इन्वर्टर, बैटरा व डीवीआर चोरी कर लेना व दुकान के कैमरे तोड़ देने के सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 61/26 धारा 331(4)/305(ए)/324(4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रोहित प्रधान पुत्र चौ0 रफल सिह निवासी ग्रांम मुरादखेडी थाना नकुड जनपद सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की दुकान का शटर उखाड़ कर 20 हजार नकद, इन्वर्टर, बैटरा व डीवीआर चोरी कर लेना व दुकान के कैमरे तोड़ देने के सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 61/26 धारा 331(4)/305(ए)/324(4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। पुलिस कप्तान अभिनंदन सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनवारण हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नकुड़ के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गस्त चैकिंग के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त मुबारिक पुत्र मतलूब निवासी ग्राम ताताहेडी थाना गंगोह जिला सहारनपुर को ग्राम टिडौली से ग्राम बाईखेडी की और जाने वाले रास्ते पर बनी टयूवेल के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गया 01 माइक्रोटेक कम्पनी का इन्वर्टर, केबीएस पावर का 01 बैटरा व 5160/- रूपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़: डीएलआरसी बैठक में विकास योजनाओं और वित्तीय समन्वय पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़: जिला पंचायत की सामान्य सभा में विकास योजनाओं पर दिया जोर
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने सोनपुर में प्रस्तावित चेक डैम निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अमरजीत यादव ने दिलाया संकल्प
छत्तीसगढ़: 18.60 लाख की लागत से मिडिल स्कूल भवन का हुआ भूमिपूजन
उत्तर प्रदेश: कुआं पूजन विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार