Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: सुशील कुमार गुप्ता ने होली मिलन समारोह में प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Kapoor Chand , Date: 27/02/2026 10:48:02 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Kapoor Chand ,
  • Date:
  • 27/02/2026 10:48:02 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आज जंगल राज चल रहा है। 

विस्तार

हरियाणा: हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आज जंगल राज चल रहा है। प्रदेश में निरंतर अपराध बढ़ रहा है। चोरी, लूट, डकैती व हत्या की वारदात आम देखी जा सकती है। पिछले कुछ सालों में नशा बढ़ गया है। इसका बेरोजगारी सबसे मुख्य कारण है। सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं करवा पा रही है, जिससे कारण युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं। सुशील गुप्ता बृहस्पतिवार को पलवल के मनसा ग्रीन में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। गुप्ता ने समारोह में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी और सभी को आपस के द्वेष भूलकर प्रेम से रहने की अपील की। समारोह की अध्यक्षता व संयोजन पार्टी जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर ने की।इस अवसर पर लोक सभा प्रभारी राजेंद्र शर्मा, पूर्व  जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर रावत, जिला कोषाध्यक्ष मूलचंद बड़गुर्जर मुख्य रूप से मौजूद रहे। समारोह में पहुंचने पर सभी अतिथियों को पगड़ी बांधकर व फूल माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने होली के गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सुशील गुप्ता ने कहा कि होली पर्व के समय प्रकृति की हर वस्तु अपने अंदर बदलाव करती है। मौजूदा सरकार से भी उम्मीद है कि वह अपने अंदर बदलाव आएगी और आम जन के हित में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आज भारत सरकार एपस्टीन की फाइलों से डरती है।

 

प्रधानमंत्री ने इजरायल जाकर अमेरिका से ट्रेड डील की है।  किसानों के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट जिस टैरिफ को गलत मान रही है, भारत सरकार को उसे गलत नहीं बता रही है। सरकार ट्रंप के सामने नतमस्तक है। देश की जनता सरकार के साथ है, सरकार को डरना नहीं चाहिए। सुशील गुप्ता ने कहा कि जाति व धर्म का जहर फैलाकर भाजपा सत्ता में आई है। भाजपा जनमत की सरकार नहीं है। प्रदेश के लोग भाजपा सरकार से नफरत करते हैं। हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी फैली है। सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा बदलाव का मन बना चुके हैं। आने वाले समय में प्रदेश व देश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर रणधीर चौहान, दीपक सौरोत, सतीश सहरावत, सचिन बंसल, नरेश चौहान, गजेंद्र चौहान, तुलाराम व अनेक गांवों से आई जनता और सरदार मौजूद रहे।