-
☰
उत्तर प्रदेश: करंट लगने से महिला की मौत, घर में झाड़ू लगाते समय हुआ हादसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के तरकुलवा गांव में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से महिला की मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के तरकुलवा गांव में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला घर में अकेली थी और साफ-सफाई का काम कर रही थी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान तेतरी देवी के रूप में हुई है। वह अपने घर में झाड़ू-बुहारू कर रही थीं। इसी दौरान घर के भीतर खुले पड़े एक नंगे बिजली के तार की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इस वजह से तेतरी देवी करीब आधे घंटे तक वहीं पड़ी रहीं और किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे तो उन्हें तेतरी देवी अचेत अवस्था में मिलीं। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति अशोक ने बताया कि उस समय परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। गांव में इस हादसे के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जर्जर और खुले तारों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। तेतरी देवी की असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
छत्तीसगढ़: डीएलआरसी बैठक में विकास योजनाओं और वित्तीय समन्वय पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़: जिला पंचायत की सामान्य सभा में विकास योजनाओं पर दिया जोर
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने सोनपुर में प्रस्तावित चेक डैम निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अमरजीत यादव ने दिलाया संकल्प
छत्तीसगढ़: 18.60 लाख की लागत से मिडिल स्कूल भवन का हुआ भूमिपूजन
उत्तर प्रदेश: कुआं पूजन विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार