-
☰
उत्तर प्रदेश: चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अमरजीत यादव ने दिलाया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शुक्रवार को भारत मां के अमर वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान की विशेषताओं की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि हमारे देश की वर्तमान स्थिति को देखकर यह स्पष्ट होता है कि हमारा देश भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गौरव गाथा से भरा पड़ा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शुक्रवार को भारत मां के अमर वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान की विशेषताओं की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि हमारे देश की वर्तमान स्थिति को देखकर यह स्पष्ट होता है कि हमारा देश भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गौरव गाथा से भरा पड़ा है। गांधी जी के अहिंसा के आंदोलन से भरा पड़ा है तथा अंबेडकर जी की लेखनी को मानकर चलने का संकल्प दिलाता है, लेकिन आज की शासन व्यवस्था ने उन सभी महापुरुषों के सपनों को चकनाचूर कर रही है। अमरजीत यादव ने कहा कि आज शायद भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद होते तो देश का हर चट्टी चौराहा इंकलाब जिंदाबाद तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा तथा आजाद थे आजाद हैं आजाद ही रहेंगे। किनारो से गूंजता रहता क्योंकि उन महापुरुषों के सपने में छोटे-बड़े जात-पात उच्च नीच तथा गरीब अमीर, जैसी असमानता के लिए कोई जगह नहीं थी लेकिन आज की सरकार में 40 लोगों के ऊपर 140 करोड़ देश की आबादी को बर्बाद किया जा रहा है। चंद्रशेखर आजाद ने यह संकल्प लिया था कि वहअंग्रेजों की पकड़ में नहीं आना है लेकिन अपने ही देश के वीरभद्र तिवारी ने पैसों की लालच में आकर अंग्रेजों से मुखवारी की कि आज आजाद और सुखदेव जी की मुलाकात अल्फेत पार्क में होने वाली है उसी समय JRH बाबर की टीम ने अल्फेत पार्क को घेर लिया और आजाद को जब लगा की अब निकलना मुश्किल है तो गोलियां चलाते हुए सुखदेव जी को वहां से सुरक्षित निकाल कर अन्तिम गोली खुद को मारकर वीरगति को प्राप्त हुए यह आजाद जी का खुद से किया हुआ वादा था उसे पूरा किया लेकिन आज के शासन रोजाना वादा करते हैं और हर रोज देश को धोखा देते हैं। यही अंतर है। भारत मां की रक्षा करने वालों में तथा रक्षा के नाम पर भक्षण करने वालों में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने खिलाड़ियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि देश की मांग सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपने तथा अपनी लोगों को सदैव तैयार रहना है। तथा गलत का विरोध करना पड़ेगा। इस अवसर पर चंद्र देव यादव हंसराज अरविंद डॉक्टर आदित्य रामप्रवेश चंद्रशेखर तथा अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: डीएलआरसी बैठक में विकास योजनाओं और वित्तीय समन्वय पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़: जिला पंचायत की सामान्य सभा में विकास योजनाओं पर दिया जोर
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने सोनपुर में प्रस्तावित चेक डैम निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: 18.60 लाख की लागत से मिडिल स्कूल भवन का हुआ भूमिपूजन
उत्तर प्रदेश: कुआं पूजन विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार