Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई आयोजित

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Md Firoz Alam , Date: 14/04/2026 12:59:45 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Md Firoz Alam ,
  • Date:
  • 14/04/2026 12:59:45 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: श्री नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

विस्तार

बिहार: श्री नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस समीक्षात्मक बैठक में Bihar Renewable Development Agency के मुख्य अभियंता, ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन का कार्य कर रही विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा केंद्रीकृत अनुश्रवण प्रणाली विकसित करने वाली Amnex Infotechnologies Pvt Ltd के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार ने स्पष्ट रूप से कहा कि अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का प्रत्यक्ष लाभ ग्रामीण परिवेश में रहने वाले आम नागरिकों को अधिकतम रूप से मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन एजेंसियों द्वारा अब तक शत-प्रतिशत अधिष्ठापन का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया गया है, वे इस माह के अंत तक हर हाल में अधिष्ठापन कार्य पूर्ण करें।

निदेशक द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजना की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और योजना समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण की जा सके। इस अवसर पर आयोजित समीक्षात्मक बैठक में श्री शम्स जावेद अंसारी, संयुक्त सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।