Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: क्रिकेट मैच बना मौत का कारण, 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rishabh Yadav , Date: 04/05/2026 04:19:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rishabh Yadav ,
  • Date:
  • 04/05/2026 04:19:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी जिले के बेवर कस्बे के मोहल्ला शिवनगर से एक दुखद मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी जिले के बेवर कस्बे के मोहल्ला शिवनगर से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां 15 वर्षीय छात्र देव चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 30 अप्रैल को क्रिकेट मैच के दौरान कुछ अज्ञात साथियों ने देव के साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।बताया जा रहा है कि डर की वजह से देव ने शुरुआत में घरवालों को मारपीट की जानकारी नहीं दी। बाद में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए पहले फिरोजाबाद और फिर आगरा के अस्पताल ले गए, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक देव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता रोहित चौहान दिव्यांग बताए जा रहे हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में गहरा शोक और कोहराम का माहौल है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कराया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मारपीट करने वालों की पहचान में जुटी है।