-
☰
दिल्ली: ब्लू डार्ट के नाम पर ₹2.47 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली की साइबर पुलिस ने ब्लू डार्ट कूरियर के नाम पर ₹2.47 लाख की साइबर ठगी के मामले का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय म्यूल बैंक अकाउंट गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली की साइबर पुलिस ने ब्लू डार्ट कूरियर के नाम पर ₹2.47 लाख की साइबर ठगी के मामले का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय म्यूल बैंक अकाउंट गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित बाबरपुर निवासी सतेंद्र, जो दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) में डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) हैं, को ठगों ने ब्लू डार्ट कूरियर कर्मचारी बनकर फोन किया। आरोपियों ने उन्हें कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग एक्टिवेट कराने के लिए झांसे में लिया, जिसके बाद उनके बैंक OTP ठगों तक पहुंच गए और खाते से ₹2.47 लाख निकाल लिए गए। साइबर थाना, उत्तर-पूर्वी जिला की टीम ने वित्तीय विश्लेषण, तकनीकी निगरानी और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर जांच करते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मोहम्मद अरबाज दानियाल उर्फ लब्बू, जिमी बाथला, अब्दुल वदूद और अनिकेत वर्मा को गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी साइबर ठगों को म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे, जिनके जरिए ठगी की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनमें कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों की पहचान और ठगी की रकम की बरामदगी के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत