Contact for Advertisement 9919916171


दिल्ली: 15 जुलाई को होंगे MCD वार्ड कमेटी चुनाव, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का होगा चयन
 

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 07/07/2026 11:10:53 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 07/07/2026 11:10:53 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने वार्ड कमेटियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने वार्ड कमेटियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 15 जुलाई को विभिन्न जोनों में वार्ड कमेटियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसी दिन स्टैंडिंग कमेटी की छह खाली सीटों के लिए भी संबंधित वार्ड कमेटियों में मतदान कराया जाएगा। नगर निगम सचिवालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, चुनाव गुप्त मतदान के जरिए होंगे। उम्मीदवारों को 10 जुलाई शाम 5 बजे तकनामांकन दाखिल करना होगा। नाम वापस लेने की अनुमति मतदान शुरू होने से पहले तक रहेगी।

इस बार केशव पुरम, नरेला, नजफगढ़, सेंट्रल, शाहदरा साउथ और करोल बाग जोन से स्टैंडिंग कमेटी के नए सदस्य चुने जाएंगे। वहीं सभी 12 वार्ड कमेटियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा। इन चुनावों को MCD की सत्ता संतुलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्टैंडिंग कमेटी में नए सदस्यों के चयन के साथ निगम की राजनीतिक तस्वीर बदल सकती है। ऐसे में सभी दलों ने चुनावी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। 15 जुलाई को होने वाले ये चुनाव MCD की आगामी कार्यप्रणाली और फैसलों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।