Contact for Advertisement 9919916171


 गुजरात: विकास कार्यों के निरीक्षण में CDO सख्त, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए कड़े निर्देश

- Photo by : social media

गुजरा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 24/08/2026 10:38:36 am Share:
  • गुजरा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 24/08/2026 10:38:36 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा विकास खण्ड फतेहपुर मण्डाव के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

विस्तार

गुजरात: मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा विकास खण्ड फतेहपुर मण्डाव के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं अधिकारियों को निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। विकास खण्ड फतेहपुर मण्डाव की ग्राम पंचायत बरसी बस्ती निधियाँव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के मुख्य भवन, मिड-डे मील भवन, बाल वाटिका भवन, मल्टीपरपज हॉल, स्टाफ आवासीय भवन, प्रधानाचार्य आवास, डॉरमेट्री एवं गार्ड रूम का कार्य पूर्ण पाया गया। वहीं पेंटिंग, वायरिंग, टाइल्स, स्थल विकास, वाटर सप्लाई, ओवरहेड टैंक एवं बाउंड्रीवाल आदि के कार्य अपूर्ण पाए गए। मौके पर कार्य प्रगति पर था।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था सी.एण्ड डी.एस. को शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि स्थल पर कुछ व्यक्तियों द्वारा नापी हो जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है, जिसके कारण बाउंड्रीवाल, किचन एवं गार्ड रूम का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मौके से ही तहसीलदार मधुबन को तीन दिवस के भीतर स्थल की नापी कराकर तत्काल अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई। इसके पश्चात ग्राम पंचायत काठतरॉव में निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। डिजिटल लाइब्रेरी पंचायत भवन के एक कक्ष में स्थापित की गई है। लाइब्रेरी में 10 कुर्सियां, 03 मेज तथा 04 अलमारियों में पुस्तकें उपलब्ध पाई गईं। निरीक्षण के दौरान कक्ष को पूर्ण रूप से सुसज्जित न किए जाने की स्थिति सामने आई। ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा बताया गया कि सामान चोरी होने की आशंका के कारण कुछ सामान सुरक्षा की दृष्टि से उनके आवास पर रखा गया है।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल डिजिटल लाइब्रेरी को व्यवस्थित एवं संचालित कराने तथा समस्त सामग्री को लाइब्रेरी में स्थापित कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत फूलपुर फतेहपुर मण्डाव में निर्माणाधीन उत्सव भवन का गठित समिति एवं तकनीकी अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। उत्सव भवन का स्ट्रक्चर स्तर तक तथा बाउंड्रीवाल का कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि प्लास्टर, टाइल्स, वायरिंग, टॉयलेट एवं किचन आदि के कार्य अपूर्ण पाए गए। निरीक्षण के दौरान पोर्टिको/प्रवेश द्वार एवं रैम्प निर्धारित डिजाइन के अनुरूप नहीं पाए गए। साथ ही टॉयलेट में वॉश बेसिन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई भी निर्धारित मानक से अधिक पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित पंचायत विभाग के तकनीकी सलाहकार, जिनके पर्यवेक्षण में पोर्टिको एवं प्रवेश द्वार का कार्य कराया जा रहा है, को कड़े निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य स्वीकृत डिजाइन, निर्धारित मानकों एवं तकनीकी विशिष्टियों के अनुरूप ही कराए जाएं। पोर्टिको/प्रवेश द्वार, रैम्प एवं वॉश बेसिन की ऊंचाई को निर्धारित डिजाइन के अनुसार सही कराने तथा शेष कार्यों को भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों के विपरीत कार्य पाए जाने पर संबंधित तकनीकी सलाहकार एवं ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराकर उनका उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।


Featured News