Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: मैंगो मिल्कशेक की रिकॉर्ड बिक्री पर जलयकुमार पटेल बने श्री माधव डेयरी के सर्वश्रेष्ठ डीलर

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Satishkumar Mohanbhai Patel , Date: 18/06/2026 02:30:29 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Satishkumar Mohanbhai Patel ,
  • Date:
  • 18/06/2026 02:30:29 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: साबरकांठा जिले के आदर्श गांव के रूप में देशभर में प्रसिद्ध पुंसरी गांव के युवा व्यापारी एवं जे.पी. पार्लर के संचालक श्री जलयकुमार वी . पटेल ने अपनी व्यावसायिक कुशलता और मेहनत के बल पर एक नई उपलब्धि हासिल की है।

विस्तार

गुजरात: साबरकांठा जिले के आदर्श गांव के रूप में देशभर में प्रसिद्ध पुंसरी गांव के युवा व्यापारी एवं जे.पी. पार्लर के संचालक श्री जलयकुमार वी . पटेल ने अपनी व्यावसायिक कुशलता और मेहनत के बल पर एक नई उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने श्री माधव डेयरी प्रोडक्ट्स के लोकप्रिय फ्लेवर मैंगो मिल्कशेक की साबरकांठा एवं अरावली जिलों में उल्लेखनीय बिक्री कर कंपनी के सर्वश्रेष्ठ डीलरों में अपना स्थान बनाया है। श्री जलयकुमार पटेल की इस उपलब्धि को मान्यता देते हुए श्री माधव डेयरी प्रोडक्ट्स के सीईओ ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनकी मेहनत, ग्राहकों के प्रति समर्पण और व्यावसायिक दक्षता की सराहना की गई।

मोडासा स्थित होटल आमंत्रण में दोनों जिलों के चयनित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलरों की विशेष बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में कंपनी के अधिकारियों ने डीलरों के साथ भविष्य की योजनाओं, बाजार की स्थिति तथा बिक्री वृद्धि के विषय में विस्तृत चर्चा की। साथ ही सभी उत्कृष्ट डीलरों का सम्मान कर उन्हें और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। पुंसरी गांव के जलयकुमार पटेल को मिले इस सम्मान से गांव सहित पूरे क्षेत्र के व्यापारिक वर्ग में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने उनकी इस सफलता को गांव के लिए गर्व का विषय बताया।


Featured News