Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखण्ड: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 94 नशीले इंजेक्शन बरामद

- Photo by : social media

उत्तराखण्ड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 18/06/2026 03:24:43 pm Share:
  • उत्तराखण्ड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 18/06/2026 03:24:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखण्ड: हरिद्वार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो तस्करों को गिरफ्तार कर कुल 94 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

विस्तार

उत्तराखण्ड: हरिद्वार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो तस्करों को गिरफ्तार कर कुल 94 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, कोतवाली बहादराबाद पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। वहीं, थाना बुग्गावाला पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने एक अन्य तस्कर को दबोचते हुए 44 नशीले इंजेक्शन बरामद किए।

पुलिस का कहना है कि नशे का कारोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों पर शिकंजा कसने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हरिद्वार पुलिस ने दोहराया कि नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। साथ ही आमजन से भी नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।


Featured News