-
☰
राजस्थान: आज सजेगी भव्य काव्य संध्या, देशभर के कवि करेंगे काव्य पाठ
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक में साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास शाम का आयोजन होने जा रहा है।
विस्तार
राजस्थान: टोंक में साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास शाम का आयोजन होने जा रहा है। साहित्य सारथी मंच टोंक के तत्वावधान में 19 जून 2026, शुक्रवार को शाम 8 बजे शकुंतलम होटल में विशाल एवं भावपूर्ण काव्य संध्या आयोजित होगी। कार्यक्रम में जयपुर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि गोविंद भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। साहित्य के सागर में बहेगी काव्य की धारा, टोंक में सजेगी भव्य काव्य संध्या साहित्य सारथी मंच टोंक के तत्वावधान में 19 जून 2026, शुक्रवार को सायं 8:00 बजे शकुंतलम होटल, टोंक में विशाल एवं भावपूर्ण काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजिका ममता मंजुला ने बताया कि इस अवसर पर जिले एवं देशभर के चर्चित कविगण अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि गोविंद भारद्वाज होंगे। काव्य संध्या में गीत, ग़ज़ल, मुक्तक और कविताओं के माध्यम से साहित्य की रसधारा बहेगी।