-
☰
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर खराब हुई कार, उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा ने यात्रियों की मदद कर पेश की मानवता की मिसाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान बृहस्पतिवार दिनांक 18 जून को उपनिरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा ने टीम सहित क्षतिग्रस्त कार मालिकों को सुरक्षित रूप से वर्कशॉप भेजने में उनकी मदद कर ड्युटी के साथ साथ जनरक्षा एंव मानवता का परिचय दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान बृहस्पतिवार दिनांक 18 जून को उपनिरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा ने टीम सहित क्षतिग्रस्त कार मालिकों को सुरक्षित रूप से वर्कशॉप भेजने में उनकी मदद कर ड्युटी के साथ साथ जनरक्षा एंव मानवता का परिचय दिया। स्थानीय पुलिस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माननीय उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में देहली देहरादून हाईवे पर ड्युटी पर तैनात उपनिरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा की सक्रिय कार्यशैली जनरक्षा एंव मानवता के लिए चर्चा में है। उपनिरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा गत दिनों से अपनी विशेष पुलिस टीम के साथ देहली देहरादून हाईवे व अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर तैनाती निभा रहे हैं। अवगत कराना है कि देहली देहरादून हाईवे स्थित कस्बा बड़गांव कट के पास दिल्ली से देहरादून जा रही एक कार के इंजन में अचानक खराबी आने पर कार सवार बैगानी जगह देखकर उदास हो गए, उसी समय मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने उनसे पूछताछ कर उनकी समस्या का तुरंत समाधान कर दिया। यहां तक कि उनकी कुशलता का विषय भी पूछताछ में शामिल रहा। और टीम इंचार्ज उपनिरीक्षक श्री प्रवेश शर्मा द्वारा यात्रीगणों को मौके पर ही इंतजाम कर कार सहित वर्कशॉप भेजा गया। इस सराहनीय कार्य की यात्रीगणों ने प्रशंसा कर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया, और चलते समय उक्त टीम को शुभ कामनाएं दी। इस दौरान ड्युटी पर तैनात उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा, हैड कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल अनिकेत एंव चालक होमगार्ड सुंदर पाल जी उपस्थित रहे।
राजस्थान: आज सजेगी भव्य काव्य संध्या, देशभर के कवि करेंगे काव्य पाठ
राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टोंक में होगा विशाल सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
राजस्थान: कड़े लूटने के लिए वृद्धा की हत्या, 6 दिन की जांच के बाद महिला आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: टोंक की सब्जी मंडी में नकली नोट खपाने का मामला, 17 से अधिक दुकानदार ठगी के शिकार