Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: सर्विस रोड पर खड़े ट्रेलर में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 18/06/2026 03:30:05 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 18/06/2026 03:30:05 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 48 पर पाथरेड़ी पुलिया के समीप सर्विस रोड़ पर खड़े एक ट्रेलर में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 48 पर पाथरेड़ी पुलिया के समीप सर्विस रोड़ पर खड़े एक ट्रेलर में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर सर्विस रोड किनारे खड़ा था, तभी उसमें से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने ट्रेलर के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में कोटपूतली नगर परिषद व पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका दमकलकर्मियों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। वहीं प्रागपुरा थाना पुलिस व सरुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रागपुरा थाना पुलिस एएसआई कंवर सिंह ने बताया कि सुबह 11.50 बजे ट्रेलर में आग लगने की सूचना मिली जिस पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की व ट्रेलर नंबरों से मालिक का पता लगाकर उसको सूचना दी गई।

 

 

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट अथवा तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटना में ट्रेलर को आंशिक नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय ट्रेलर के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। घटना के दौरान कुछ समय के लिए सर्विस रोड़ पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन प्रशासन और स्थानीय लोगों की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य कर दी गई। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने हाईवे और सर्विस रोड़ पर खड़े भारी वाहनों की नियमित जांच तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


Featured News