Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: उत्तर समाज सेवा संस्था, कलोल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 13/07/2026 01:01:51 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 13/07/2026 01:01:51 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: उत्तर समाज सेवा संस्था रजिस्टर्ड, कलोल की विशेष बैठक रविवार, 12 जुलाई 2026 को सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संस्था के सभी सम्मानित सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में श्री अनिल प्रसाद को संस्था प्रमुख, श्री रेवाधर नौडियाल को उप प्रमुख, श्री हृदयानन्द सिंह को सचिव, श्री योगेन्द्र गिरी को उप सचिव, श्री कौशल किशोर वर्मा को कोषाध्यक्ष, श्री सरोज प्रजापति को उप कोषाध्यक्ष तथा श्री उमेश यमुना भगत को संस्था का प्रवक्ता चुना गया। इसके अलावा श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री श्रवण कुमार और श्री राजेश सिंह को प्रमुख सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों को सहर्ष स्वीकार करते हुए संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से कार्य करने का संकल्प लिया। सभी पदाधिकारियों ने कार्यवाही अभिलेख पर हस्ताक्षर कर अपनी औपचारिक सहमति भी प्रदान की। संस्था के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाजहित के कार्यों को नई गति देगी और शिक्षा, सामाजिक उत्थान, जनकल्याण तथा आपसी सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करेगी। बैठक के अंत में उत्तर समाज सेवा संस्था (रजिस्टर्ड), कलोल की ओर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, पारदर्शी और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की गई।

 


Featured News