Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया, परिवार ने जताया आभार

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 23/07/2026 11:04:16 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 23/07/2026 11:04:16 am
Share:

विस्तार

गुजरात: फतेहाबाद पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवीय सेवा का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया। गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से भटके हुए व्यक्ति को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया गया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार गुरुनानकपुरा चौकी की टीम को रतिया चुंगी के पास एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति घूमता हुआ मिला। पूछताछ और पहचान के प्रयासों के बाद उसकी पहचान सुभाष पुत्र बिहारी लाल, निवासी भदौलवली, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई। व्यक्ति की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने उसके साथ संवेदनशील व्यवहार किया और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की।

इसके बाद पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाकर सुभाष के परिजनों से संपर्क किया। परिवार के सदस्यों के पहुंचने पर सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने परिजन को सुरक्षित पाकर परिवार ने राहत की सांस ली और फतेहाबाद पुलिस की त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई की सराहना की। गुरुनानकपुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कंवर सिंह ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद, बेसहारा और असहाय लोगों की सहायता करना भी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा ऐसे लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है। फतेहाबाद पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं कोई लावारिस, बेसहारा, मानसिक रूप से अस्वस्थ या परेशानी की स्थिति में व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। समय पर मिली सूचना किसी जरूरतमंद को उसके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाने और उसकी सहायता करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
 


Featured News