Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Anil Kumar Dhakar , Date: 23/07/2026 11:29:53 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Anil Kumar Dhakar ,
  • Date:
  • 23/07/2026 11:29:53 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को जिले के मांडल बस स्टैंड स्थित मुख्य उपखंड कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास सुवालका ने किया। इस दौरान प्रधान शंकर कुमावत, जगदीश चौधरी, सत्यनारायण मंडोवरा, अनवर हुसैन, घनश्याम जोशी, एडवोकेट जैनुल शेख, महावीर वैष्णव सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।:::
 


Featured News