Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: छात्रों का आक्रोश जन-आंदोलन का रूप ले चुका है, युवाओं की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती: इन्द्राज सिंह गुर्जर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 23/07/2026 11:26:52 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 23/07/2026 11:26:52 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता इन्द्राज सिंह गुर्जर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों का आक्रोश अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है और इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के सपनों और भविष्य पर गहरा असर डाला है। छात्र और युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इन्द्राज सिंह गुर्जर ने कहा कि अब समय जवाबदेही तय करने का है। युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं का भरोसा परीक्षा प्रणाली पर बना रहे।
 


Featured News