Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत 21 हजार छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, ऑनलाइन संवाद से दिया सुरक्षा का संदेश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 23/07/2026 11:23:29 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 23/07/2026 11:23:29 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला पुलिस कोटपूतली-बहरोड़ ने बुधवार को सरकारी एवं निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के तहत जिले के 85 सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों के करीब 21 हजार छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पुलिस, सभी वृत्ताधिकारी, थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था।

ऑनलाइन संवाद के दौरान विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, नशामुक्ति, यातायात नियमों, जेंडर सेंसिटाइजेशन, राजकॉप सिटीजन ऐप, पॉक्सो अधिनियम, ई-बॉक्स, वन स्टॉप सेंटर, गुड टच-बैड टच, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, कालीका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना और महिला बीट अधिकारी योजना सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए गए और उन्हें सुरक्षा संबंधी सावधानियों से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि "पुलिस के साथ–सुरक्षित हर पल" और "सुरक्षित छात्र-छात्राएं, सुरक्षित समाज" थीम पर चलाया जा रहा यह अभियान महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारी दी जाती रहेगी, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक कर सकें।
 


Featured News