Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: राहुल गांधी की गिरफ्तारी और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ किया पुतला दहन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 23/07/2026 11:18:11 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 23/07/2026 11:18:11 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी और नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर के निर्देश पर पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पहले पुतलों के साथ नगर में मार्च निकाला और बाद में पालिका तिराहे पर उनका दहन किया।

सभा को संबोधित करते हुए रामस्वरूप कसाणा ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कसाणा ने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास यादव, एससी विभाग जिलाध्यक्ष तारा पूतली, डॉ. अभिलाष मीणा, सांवत गुर्जर, रघुवीर सिंह यादव, प्रकाश चंद सैनी, सतीष निमोरिया सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।:::
 


Featured News