-
☰
गुजरात: फरार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 82 नोटिस चस्पा किया गया जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: आजमगढ़ मऊ जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में दर्ज मारपीट और धमकी के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई गई।
विस्तार
गुजरात: आजमगढ़ मऊ जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में दर्ज मारपीट और धमकी के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई गई। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश पर की गई। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में वादी सुदर्शन ने मुहम्मदाबाद थाने में केदारनाथ वर्मा और लौटूराम मौर्या सहित अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और संपत्ति नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन रहा, लेकिन आरोपी लगातार पेशी से बचते रहे, जिसके बाद न्यायालय ने उनके खिलाफ उद्घोषणा जारी की। रविवार को चौकी प्रभारी बदरका उप निरीक्षक शशी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्तों के निवास ग्राम कोंडर अजमतपुर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया और गांव में मुनादी कराकर आरोपियों को नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ धारा 83 सीआरपीसी के तहत संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।
छत्तीसगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: डीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय और लालगंज CHC का आकस्मिक का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समयबद्ध निपटान और जनगणना तैयारियों की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र मेला तैयारी में डीएम-पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सख्त दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: नानौता में युवक की हत्या मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले गोचर महाविद्यालय केंद्र का किया निरीक्षण