-
☰
गुजरात: छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव का पाठ, पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर अपराध थाना हांसी द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुलाना में साइबर जागरूकता राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
गुजरात: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर अपराध थाना हांसी द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुलाना में साइबर जागरूकता राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं अध्यापकगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना की टीम ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस एवं सरकारी अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी, ओटीपी एवं केवाईसी फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लिंक, क्यूआर कोड स्कैम, ऑनलाइन गेमिंग, निवेश के नाम पर होने वाली ठगी तथा अन्य साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर अपराधी लोगों को लालच, डर अथवा झूठी जानकारी देकर ठगी का शिकार बनाते हैं, इसलिए किसी भी अनजान कॉल, संदेश, लिंक या मोबाइल एप पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें तथा अपनी बैंकिंग या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर थाना की टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से ठगी गई राशि को होल्ड कराने या वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं परिचितों को भी साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दें, ताकि जागरूकता के माध्यम से साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इस अवसर पर साइबर अपराध थाना हांसी से उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामबिलास, मुख्य सिपाही अमित, सिपाही शिव कुमार तथा विद्यालय के अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजस्थान: वानर की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से निकाली अंतिम यात्रा
हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम
पंजाब: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण