Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ, जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 15/07/2026 10:38:03 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 15/07/2026 10:38:03 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: जिला पुलिस करनाल द्वारा आमजन एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

विस्तार

गुजरात: जिला पुलिस करनाल द्वारा आमजन एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में टीम द्वारा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव मंगलपुर, जिला करनाल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार, कॉर्डिनेटर, थाना हाईवे करनाल ने विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी नियमों, राहवीर योजना एवं सामाजिक शिष्टाचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा नाबालिग वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके अनेक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम में राहवीर योजना के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। बताया गया कि सड़क दुर्घटना के घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना पीड़ित की सहायता करना एक मानवीय कर्तव्य है और समय पर दी गई मदद किसी की जान बचा सकती है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को शिष्टाचार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। उन्हें शिक्षकों, अभिभावकों एवं बुजुर्गों का सम्मान करने, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। विद्यालय प्रशासन ने जिला पुलिस करनाल के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।


Featured News