Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: हाईवे किनारे खड़ी कार से युवक का शव बरामद, रहस्य बनी मौत की वजह 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 22/04/2026 10:33:20 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 22/04/2026 10:33:20 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: गुजरात में पालनपुर-अबू रोड हाईवे के पास मलाना गांव में सड़क किनारे खड़ी एक कार से दुर्गंध आने पर पुलिस ने जांच की, तो उसमें हरियाणा के एक युवक का शव बरामद हुआ।

विस्तार

गुजरात: गुजरात में पालनपुर-अबू रोड हाईवे के पास मलाना गांव में सड़क किनारे खड़ी एक कार से दुर्गंध आने पर पुलिस ने जांच की, तो उसमें हरियाणा के एक युवक का शव बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 35 वर्षीय संदीपराम मेहर शर्मा के रूप में हुई है, जो कच्छ के गांधीधाम में ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। बताया गया कि 18 अप्रैल की सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी कार से गांधीधाम के लिए निकले थे और रास्ते में पालनपुर के पास मलाना गांव में एक होटल के सामने गाड़ी खड़ी कर दी थी। सोमवार सुबह जब कार से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तालुका पुलिस को दी।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार खोलकर जांच की, जिसमें युवक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल परिवार के अन्य सदस्यों की पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।