Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: चमार समाज ने मुख्यमंत्री के फैसले के विरोध में प्रदर्शन का किया ऐलान, 29 अगस्त को हुआ पदयात्रा और पुतला दहन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 29/08/2026 11:38:58 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 29/08/2026 11:38:58 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: चमार समाज की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार के एक फैसले के विरोध में 29 अगस्त को विरोध प्रदर्शन किए जाने का ऐलान किया गया है।

विस्तार

हरियाणा: चमार समाज की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार के एक फैसले के विरोध में 29 अगस्त को विरोध प्रदर्शन किए जाने का ऐलान किया गया है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि चमार जाति को मेघवाल जाति में बदलने के फैसले के विरोध में वे अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे। इस संबंध में 27 अगस्त को ब्लॉक सरस्वती नगर के गांव छप्पर सबलपुर स्थित बसपा के पूर्व प्रत्याशी बृजपाल छप्पर के निवास स्थान पर समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चमार समाज के साथ अन्य वर्गों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक के दौरान आगामी विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की गई और अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया गया।

समाज की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त को सुबह करीब 9:30 बजे थाना छप्पर स्थित रेस्ट हाउस पर समाज के लोग एकत्रित होंगे। यहां से विरोध प्रदर्शन के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा थाना छप्पर चौक तक पहुंचने के बाद प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन किए जाने की भी घोषणा की गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों और आपत्तियों को राज्यपाल तक पहुंचाना चाहते हैं। इसके लिए उच्च अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी है। समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने और सरकार के फैसले के प्रति विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों और अन्य सहयोगी वर्गों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है। प्रदर्शन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अब 29 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में समाज के कितने लोग शामिल होते हैं और प्रशासन की ओर से क्या व्यवस्था की जाती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।