Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 26 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, एसडीएम ने किया सम्मानित

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 28/07/2026 05:12:04 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 28/07/2026 05:12:04 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा: विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मंगलवार को विश्वास नशा मुक्ति केंद्र, हांसी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया और उनके मानवीय योगदान की सराहना की। शिविर में 26 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर उपलब्ध रक्त मरीज के लिए जीवनदायी साबित होता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

उन्होंने युवाओं से समाज सेवा की भावना के साथ रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और मानवता की सेवा की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान विश्वास नशा मुक्ति केंद्र के संचालक राम अवतार ने एसडीएम राजेश खोथ का पौधा भेंट कर स्वागत किया। एसडीएम ने पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए नागरिकों से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा दोनों ही समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक हैं। शिविर में चिकित्सकों और समाजसेवियों ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. परमजीत, कविता मोर, सुशील मोर, डॉ. साहिल शर्मा, डॉ. अजय मल्होत्रा, सोशल वर्कर कुशल शर्मा, विश्वास नशा मुक्ति केंद्र के संचालक राम अवतार, संस्था के पदाधिकारी, रक्तदाता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।