-
☰
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन ने नवागत एसडीएम योगेश कुमार गौड़ का किया स्वागत, जनसमस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तहसील रामपुर मनिहारान में नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) योगेश कुमार गौड़ का मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन मंडल सहारनपुर के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सोमवार 27 जुलाई को एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और संगठन का प्रतीक चिह्न भेंट किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने क्षेत्र की जनता से जुड़ी समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर उपजिलाधिकारी से चर्चा की। नवागत उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ ने कहा कि तहसील क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनके शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा और आमजन की समस्याओं का निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने की बात कही। मानवाधिकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने एसडीएम योगेश कुमार गौड़ के सरल और सहज व्यवहार की सराहना करते हुए उनके जनहितकारी दृष्टिकोण की प्रशंसा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में जनता को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिलेंगी। इस अवसर पर मानवाधिकार एसोसिएशन सहारनपुर के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दीक्षित और जिला महासचिव अमित लूथरा ने भी क्षेत्र की जनता की सुविधाओं और समस्याओं को लेकर एसडीएम से विचार-विमर्श किया। स्वागत कार्यक्रम में मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दीक्षित, जिला महासचिव अमित लूथरा, सदस्य दुर्गेश कुमार नागेश, जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम दास सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: सत्संग से शुरू होता है भगवत प्राप्ति और भगवान की शरण का मार्ग : स्वामी स्वरूपानंद
उत्तर प्रदेश: सिपाही से परीक्षा पास कर दरोगा बना बावरिया समाज का युवक, घर में खुशी की लहर
झारखण्ड: पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या, 24 घंटे में मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
झारखण्ड: डाली में एक हजार पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
हरियाणा: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 26 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, एसडीएम ने किया सम्मानित