Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सिपाही से परीक्षा पास कर दरोगा बना बावरिया समाज का युवक, घर में खुशी की लहर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gourav Kumar , Date: 28/07/2026 05:24:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gourav Kumar ,
  • Date:
  • 28/07/2026 05:24:02 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात झिंझाना क्षेत्र के हरिओम परमार ने उप निरीक्षक पद की परीक्षा पास कर अपने परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार और बावरिया समाज में खुशी का माहौल है। बावरिया समाज सेवा संगठन के संस्थापक डॉ. सोनू बावरिया ने बताया कि थाना झिंझाना क्षेत्र की अहमदगढ़ पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले नयावास गांव निवासी हरिओम परमार पुत्र देवेंद्र सिंह वर्तमान में बरेली जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक पद की परीक्षा दी थी, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की है। हरिओम की सफलता की खबर सामने आते ही परिवार और समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. सोनू बावरिया ने बताया कि हरिओम बावरिया समाज के 12 गांवों में पहले ऐसे युवक हैं, जिन्होंने कांस्टेबल से उप निरीक्षक पद की परीक्षा पास कर यह उपलब्धि हासिल की है। हरिओम की इस सफलता पर परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समाज के लोगों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।