-
☰
उत्तर प्रदेश: भूजल संरक्षण सप्ताह के तहत छात्रों ने चित्रों से दिया जल बचाने का संदेश
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अनूपशहर भूजल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत एलडीएवी इंटर कॉलेज में जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल के सदुपयोग और जल संकट को लेकर जागरूकता फैलाने वाले संदेश चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने ‘जल है तो कल है’, ‘बूंद-बूंद बचाएं, भविष्य सजाएं’ और ‘भूजल बचाएं, जीवन बचाएं’ जैसे संदेशों के जरिए जल संरक्षण का महत्व बताया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने कहा कि भूजल प्रकृति का अमूल्य संसाधन है। इसके अनियंत्रित दोहन और दुरुपयोग से आने वाली पीढ़ियों के सामने गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पानी की एक-एक बूंद बचाने और वर्षा जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। जल संकट से बचने के लिए समाज में जागरूकता और सहभागिता जरूरी है। भूगोल प्रवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि मानव उपयोग के लिए उपलब्ध जल की मात्रा सीमित है। इसलिए पानी का सदुपयोग और संरक्षण बेहद जरूरी है। लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण कई क्षेत्रों में जल संकट गंभीर होता जा रहा है। इससे बचने के लिए जल का दुरुपयोग रोकना और संरक्षण को बढ़ावा देना आवश्यक है। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में तन्मय अग्रवाल ने प्रथम, इकरा ने द्वितीय और तनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आफिया प्रथम, हर्षी शर्मा द्वितीय और गुनगुन भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, जैस्मिन, लकी प्रजापति और माही को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, मंजिलकांत, भाल चंद मिश्रा, विनोद कुमार, गौरव कुमार गौड़, सुधीर कुमार भारद्वाज, भुवनेश कुमार, संजय सैनी, गंगा मौर्या, रजनी रावल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: सत्संग से शुरू होता है भगवत प्राप्ति और भगवान की शरण का मार्ग : स्वामी स्वरूपानंद
उत्तर प्रदेश: सिपाही से परीक्षा पास कर दरोगा बना बावरिया समाज का युवक, घर में खुशी की लहर
झारखण्ड: पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या, 24 घंटे में मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
झारखण्ड: डाली में एक हजार पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
हरियाणा: विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 26 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, एसडीएम ने किया सम्मानित