-
☰
हरियाणा: वाहन चोरी मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार, बाइक और ई-रिक्शा भी किए बरामद
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम,इंचार्ज निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में, दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सन्नी पुत्र रणजीत निवासी शास्त्री नगर थाना रामनगर ,करनाल के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल व ई रिक्शा बरामद की गई हैं। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि वह पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर काबू किया गया। इस संबंध में थाना शहर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक अन्य मामले थाना सिविल लाइन करनाल में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत