-
☰
हरियाणा: साइबर सेल ने 40 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: एसपी अम्बाला श्री अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में साइबर सैल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आमजन के विभिन्न स्थानों से गुम हुए 40 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले है। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की कुल अनुमानित कीमत लगभग 07 लाख 72 हजार रूपये बताई जा रही है। आज पुलिस कार्यालय अम्बाला में उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेश जी ने मोबाइल मालिकों को उनके फोन सौंपे। अपने खोए हुए कीमती मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल मालिकों ने साइबर सैल की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद किया। इस मौके पर गुमशुदा फोन के मालिक संजय कुमार निवासी बलदेव नगर अम्बाला शहर, पिन्टू निवासी पड़ाव अम्बाला छावनी, राहुल निवासी रविदास बस्ती अम्बाला शहर, सागर कुमार निवासी बलदेव नगर अम्बाला शहर, श्रीमती नीलम निवासी अम्बाला शहर व अन्य ने मौका पर हाजिर आकर अपने गुम हुए फोन प्राप्त किए। उप पुलिस अधीक्षक अम्बाला की आमजन से अपील सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में घबराए नहीं, बल्कि सरकार द्वारा जारी सीइआईआर (CEIR) पोर्टल पर तुरन्त अपनी शिकायत दर्ज कराएं। यह पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लाॅक करने और उन्हें ट्रैक करने में बेहद मददगार है। धोखाधड़ी से बचने के लिए पुलिस की महत्वपूर्ण सलाह मोबाइल गुम होते ही तुरन्त सम्बन्धित टेलीकाॅम कंपनी से संपर्क कर अपनी सिम बंद कराएं। सिम ब्लाॅक कराने के बाद अपनी नई डुप्लीकेट सिम निकलवाएं ताकि आपके नंबर का दुरूप्रयोग न हो सके। साइबर सैल टीम के इस सराहनीय कार्य ने एक बार फिर जनता का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत किया है।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत