Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: डीसीपी सृष्टि गुप्ता की हुई विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने जताया सम्मान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ghanshyam Das , Date: 14/07/2026 10:36:08 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 14/07/2026 10:36:08 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: पंचकूला में सोमवार 13 जुलाई पंचकूला पुलिस में अपने कार्यकाल के दौरान सकारात्मक पुलिसिंग, जनसहभागिता आधारित कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की प्रभावी कार्यशैली से अलग पहचान बनाने वाली डीसीपी सृष्टि गुप्ता को आज सेक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में भावपूर्ण एवं गरिमामयी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व, कार्यशैली और मानवीय दृष्टिकोण को याद करते हुए पुष्पवर्षा, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। समारोह के दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारी भावुक नजर आए और गीतों व कविताओं के माध्यम से अपने अनुभव साझा कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अपने कार्यकाल में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता कायम करने का निरंतर प्रयास किया। 

उन्होंने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की, आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना, लोगों के मन से पुलिस का भय कम करने की दिशा में अनेक जनहितकारी पहल की तथा शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं को नशे और मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस बल को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया तथा उत्कृष्ट एवं ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता के 4 जून 2025 से 13 जुलाई 2026 तक के कार्यकाल में पंचकूला जिले में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय परिणाम देखने को मिले। इस अवधि के दौरान महिला विरुद्ध अपराधों में 26 प्रतिशत, वाहन चोरी के मामलों में 27.5 प्रतिशत, चोरी की घटनाओं में 31 प्रतिशत, स्नैचिंग की वारदातों में 30 प्रतिशत तथा सेंधमारी के मामलों में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इन उपलब्धियों को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी दूरदर्शी कार्यशैली, प्रभावी नेतृत्व और टीम भावना का परिणाम बताया।

इस अवसर पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अपने संबोधन में इन सभी उपलब्धियों का श्रेय पंचकूला पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान साथ कार्य करने वाले विभिन्न पुलिस आयुक्तों, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक, सभी एसीपी, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, क्राइम यूनिट्स, ईआरवी, राइडर्स, पीसीआर टीमों, विभिन्न शाखाओं तथा पूरे पुलिस बल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला में कार्य करने का अनुभव उनके लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा और यहां से मिली सीख व सहयोग उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने सामाजिक संगठनों, विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया का भी विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनसेवा को प्रभावी बनाने में सभी का सहयोग सदैव सराहनीय रहा।


Featured News